KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालय (KVS) और नवोदय विद्यालय (NVS) में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दोनों संस्थानों में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए संयुक्त भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
केवीएस–एनवीएस भर्ती 2025 क्या है और किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत बड़ी संख्या में पदों को भरने की तैयारी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10,000 से ज्यादा जगहों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें लगभग 7,500 पद शिक्षकों के लिए और करीब 1,700 पद गैर-शैक्षिक श्रेणी के लिए रखे जाएंगे। उम्मीदवारों को PRT, TGT और PGT के अलावा विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
केवीएस–एनवीएस 2025 भर्ती का पूरा विवरण
सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवार वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। भर्ती में PRT के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष, TGT के लिए 35 वर्ष और PGT के लिए 40 वर्ष रखी जा सकती है।
भर्ती के अंतर्गत संभावित पदों का विवरण
इस भर्ती के अंतर्गत कई प्रमुख पद शामिल होंगे जिनमें—
- PGT के लगभग 7444 पद,
- TGT के 1712 पद,
- PRT के 1891 पद,
- PRT संगीत के 75 पद,
- JSA के 649 पद,
- SSA के 501 पद,
- ASO के 165 पद और
चयन प्रक्रिया में संभावित बदलाव
इस बार केवीएस–एनवीएस भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहले चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होता था, लेकिन अब प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू—तीन चरणों में भर्ती करवाने की योजना बनाई जा रही है। दिसंबर 2022 में परीक्षा पैटर्न बदलने के बाद अब चयन प्रक्रिया को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
प्राइमरी टीचर के लिए आवश्यक योग्यता
- जो उम्मीदवार PRT पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए योग्यता इस प्रकार हो सकती है।
- उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो और 2 वर्ष का D.El.Ed या 4 वर्ष का B.El.Ed पूरा किया हो।
- स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
- CTET पेपर–1 पास होना अनिवार्य है।
- हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की क्षमता होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु 30 वर्ष तय हो सकती है।
- SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट मिल सकती है।
KVS NVS Vacancy 2025 आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन जमा करना होगा। वेबसाइट पर जाकर आवश्यक विवरण भरने, दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद प्रिंट लेना न भूलें।