Maiya Samman Yojana 16th Installment: मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी

Maiya Samman Yojana 16th Installment झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर माह ₹2500 की राशि दी जाती है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। अब तक 15 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और लाभार्थी महिलाओं को अगली यानी 16वीं किस्त का इंतजार है। सरकार की नई जानकारी के अनुसार इस महीने यह किस्त जारी होने की संभावना है।

मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त जारी होने की तैयारी

इस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 3 अगस्त 2024 को की थी। योजना की पहली किस्त 18 अगस्त 2024 को भेजी गई थी और तब से लगातार किस्तें जारी की जा रही हैं। 15वीं किस्त कुछ जिलों में 17 अक्टूबर 2025 से भेजनी शुरू की गई थी। अब नवंबर के महीने में 16वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 17 नवंबर से 22 नवंबर 2025 के बीच राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जा सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा किसी भी समय की जा सकती है।

किसे मिलेगी 16वीं किस्त की राशि

इस योजना का लाभ केवल झारखंड की पात्र महिलाओं को दिया जाता है। वह महिलाएं जो राज्य की निवासी हैं, जिनके पास सभी जरूरी KYC दस्तावेज हैं और जिनका बैंक खाता सक्रिय है, उन्हीं को 16वीं किस्त प्राप्त होगी। साथ ही वे महिलाएं जो पहले इस योजना में आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें ही अगली किस्त भेजी जाएगी।

एक साथ मिल सकते हैं ₹5000 के दो भुगतान

जिन जिलों में 15वीं किस्त का भुगतान समय पर नहीं हो सका था, वहां की महिलाओं को इस बार दो किस्तें एक साथ मिलने की संभावना है। ऐसे में महिलाओं को ₹5000 की राशि उनके बैंक खातों में जमा हो सकती है। इस बारे में अंतिम निर्णय आधिकारिक नोटिस जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

मंईयां सम्मान योजना के फायदे

राज्य सरकार इस योजना के तहत लंबे समय से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिससे महिलाओं को घर की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिलती है। यह राशि स्वास्थ्य, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू ज़रूरतों पर भी उपयोग की जा सकती है। योजना शुरू होने के बाद से महिलाओं को हर माह ₹2500 का लाभ लगातार मिलता आ रहा है।

मंईयां सम्मान योजना 16वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें

  • किस्त जारी होने के बाद महिलाएं अपने बैंक खाते का स्टेटस आसानी से देख सकती हैं।
  • बैंकिंग ऐप या बैंक की वेबसाइट खोलकर लॉगिन करें।
  • होम पेज पर मौजूद ट्रांजेक्शन हिस्ट्री विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहां आप देख सकेंगी कि ₹2500 की किस्त जमा हुई है या नहीं।
  • इस तरह बिना बैंक शाखा गए महिलाएं अपने मोबाइल से ही किस्त का स्टेटस चेक कर सकती हैं।

Leave a Comment