PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के नए आवेदन शुरू

देश के ग्रामीण इलाकों में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे परिवार रहते हैं जिनके पास पक्का घर नहीं है या फिर वे कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण चला रही है। यह योजना खास तौर पर बीपीएल श्रेणी के गरीब परिवारों, कमजोर वर्गों और जिनके पास खुद का घर नहीं है, उन सभी के लिए शुरू की गई है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे क्यों हो रहा है

सरकार ने इस वर्ष एक बार फिर से नए सर्वे की शुरुआत कर दी है। सर्वे का उद्देश्य उन परिवारों की पहचान करना है जिन्हें वास्तव में पक्के घर की जरूरत है। पात्र परिवारों का नाम इस सर्वे के जरिए सूची में शामिल किया जाता है, जिसके बाद उन्हें घर बनाने के लिए 1,20,000 रुपये तक की सहायता दी जाती है। यह राशि क्षेत्र और निर्माण श्रेणी के अनुसार बदल भी सकती है।

योजना का उद्देश्य और लाभ

इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को सुरक्षित और मजबूत घर उपलब्ध कराना है। सरकार यह सुनिश्चित करती है कि सर्वे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे और केवल उन्हीं परिवारों को लाभ दिया जाए जो इसके असली हकदार हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाले कमजोर परिवार सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रह सकते हैं।

किसे मिलेगा पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का लाभ

इस सर्वे का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जो निम्नलिखित पात्रता पूरी करते हैं—
ग्रामीण इलाकों में रहने वाले बीपीएल परिवार, एससी–एसटी परिवार, विधवा महिलाएँ, विकलांग नागरिक और ऐसे परिवार जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 में शामिल है। इसके साथ ही जिन परिवारों के पास कोई पक्का घर नहीं है या जो जर्जर घर में रहते हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक आर्थिक रूप से कमजोर होना चाहिए और किसी सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

सर्वे प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य हैं, जैसे—आधार कार्ड, पहचान पत्र, ration card, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जमीन के कागजात, जाति प्रमाण पत्र, कच्चे या टूटे घर की फोटो और मोबाइल नंबर। ये दस्तावेज पात्रता जांच के लिए जरूरी हैं।

पीएम आवास योजना सर्वे के लिए कहाँ करें आवेदन

सरकार ने सर्वे प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। ग्रामीण नागरिक अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत, CSC केंद्र या अपने जिले के निर्धारित कार्यालय में जाकर आवेदन करा सकते हैं। इसके अलावा, कई राज्यों में सर्वे की प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है। सरकार ने “आवास प्लस एप” भी उपलब्ध कराया है, जिसके माध्यम से लोग अपने घर से ही सर्वे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

मोबाइल से पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे कैसे करें

सर्वे आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आवास प्लस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार फेस RD एप भी डाउनलोड करें। अब आवास प्लस एप खोलें और “Self Survey” विकल्प चुनें। आगे ऑथेंटिकेशन के लिए आपका चेहरा आधार फेस आईडी के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन पूरा होते ही सर्वे फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें सभी आवश्यक जानकारी भरें। दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

Leave a Comment